logo

हमीरपुर। सपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय मे संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती औऱ संत शिरोमणि नरहरी सोनार महाराज की जयंती मनाई गई।
सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने काशी मे जन्मे हिंदी भाषी संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन पर चर्चा कर उनके योगदान को बताया। इसी तरह उन्होंने 1313 में महाराष्ट्र के पंडरपुर मे जन्मे मराठी भाषा के प्रसिद्ध कवि एवं संत नरहरी सोनार के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि यह संत वारकाटी संप्रदाय के शिवभक्त संत थे। इनके द्वारा लिखित किताब  देवा तुझा मी सोनार विश्व विख्यात है। 
इस कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश सोनकर वारसी प्रदेश सचिव, हरी नारायण निषाद, जगमोहन यादव, नरेश सिंह खेंगर, रजा हुसैन, कामता प्रसाद प्रजापति, राघवेंद्र यादव, सुभान खान सहित अनेक सपाई मौजूद रहे।

Top