logo

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इंटरनेट मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक शाश्वत, दूरदर्शी और आध्यात्मिक व्यक्ति थे।

उन्होंने यह उपदेश दिया कि आंतरिक शक्ति और मानवता की सेवा एक सार्थक जीवन की नींव हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारतीय युवाशक्ति के सशक्त प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व विकसित भारत के संकल्प में निरंतर नई ऊर्जा का संचार करने वाला है।

 

Top